Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रेल यात्रियों के लिए खुशखबर, आईडी प्रूफ में मिली राहत

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (20:49 IST)
रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों को बड़ी छूट दी है। अब यात्रा के दौरान यात्रियों को आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं दिखाना पड़ेगी। अब यात्रा के दौरान एम-आधार को भी आईडी प्रूफ के रूप में दिखा सकते हैं।   
रेल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ट्रेन यात्री अपने साथ आधार कार्ड ले जाने के बजाय एम-आधार साथ रख सकते हैं। इसे वे आईडी प्रूफ के तौर पर दिखा सकते हैं। यानी आपको आधार की किसी हार्डकॉपी की जरूरत नहीं है। सरकार की तरफ से यह फैसला वित्तमंत्री अरुण जेटली के आधार से जुड़े कानून पर भरोसा जताने के बाद आया है। 
 
दरअसल एम आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन है। यह एक मोबाइल एप है जो एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस एप में यूजर्स अपना नाम, जन्मदिन, लिंग, पते और फोटे के साथ आधार नंबर को जोड़ सकते हैं। फिर इस एप को आप आधार कार्ड की तरह ही रेल टिकट प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
बुधवार को ही वित्त मंत्री ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि आधार से जुड़ा कानून पूरी तरह से संवैधानिक होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली केंद्र सरकार उस समय आधार की असल ताकत और उपयोगिता नहीं समझ पाई थी, जिस समय उसे लांच किया गया था। तकनीकी रूप से आधार की तारीफ करते हुए जेटली ने कहा कि इसे कानूनी रूप से सशक्त बनाया जाना चाहिए था। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ