Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

समुद्र में सिलेंडर विस्फोट में 9 मछुआरे घायल, मदद को रवाना हुआ ICS जहाज वीरा

समुद्र में सिलेंडर विस्फोट में 9 मछुआरे घायल, मदद को रवाना हुआ ICS जहाज वीरा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

विशाखापत्तनम , शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (00:49 IST)
9 fishermen injured in cylinder explosion in sea : आंध्र प्रदेश के तट पर शुक्रवार को दोपहर का खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से नौ मछुआरे घायल हो गए।
 
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम और काकीनाडा के बीच बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली नौका दुर्गा भवानी पर अपराह्न दो बजकर 30 मिनट पर सिलेंडर फट गया।
ALSO READ: Cyclone Michaung से तमिलनाडु में तबाही, ट्रेक्टर और नौका से रेस्क्यू
आईसीजी के एक अधिकारी ने कहा, नौ में से पांच मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच समुद्र में फंसे मछुआरों की मदद के लिए आईसीएस के जहाज वीरा को भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तटरक्षक जहाज घायल मछुआरों को बंदरगाह शहर के किंग जॉर्ज अस्पताल (केजीएच) में आगे के इलाज के लिए विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में ला रहा है।

तटरक्षक बल के अधिकारी के अनुसार, आग लगने की घटना विजाग से लगभग 70 समुद्री मील दूर हुई। (भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे : राजनाथ सिंह