Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, क्षेत्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से हुई 887.55 करोड़ की आमदनी

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2023 (17:43 IST)
ADR report: नई दिल्ली। गैरसरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों (political parties) को अज्ञात स्रोतों से 887.55 करोड़ रुपए की आमदनी हुई, जो उनकी कुल आय का 76 प्रतिशत है। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि अज्ञात स्रोतों से राजनीतिक दलों की आय 2020-21 की तुलना में बढ़ी है।
 
2020-21 में क्षेत्रीय दलों की कुल आय 530.70 करोड़ रुपए थी और उनमें से 263.93 करोड़ रुपए (49.73 प्रतिशत) अज्ञात स्रोतों से मिले थे। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 20,000 रुपए से अधिक के दान को ज्ञात स्रोतों से आय के रूप में परिभाषित किया गया है, क्योंकि उनके दाताओं का विवरण क्षेत्रीय दलों द्वारा निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी में उपलब्ध है। अज्ञात स्रोत इन पार्टियों द्वारा वार्षिक लेखा परीक्षा रिपोर्ट में घोषित आय है, लेकिन इनमें आय का स्रोत नहीं बताया जाता है।
 
अभी राजनीतिक दलों को 20,000 रुपए से कम का दान देने वाले व्यक्तियों या संगठनों और चुनावी बॉन्ड के जरिए दान देने वालों के नामों का खुलासा करने की आवश्यकता नहीं है। एडीआर ने कहा कि इस प्रकार के अज्ञात स्रोतों में चुनावी बॉन्ड, कूपन की बिक्री, राहत कोष, विविध आय, स्वैच्छिक चंदा और बैठकों से योगदान शामिल हैं। ऐसे स्वैच्छिक चंदा देने वालों का विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
 
एडीआर ने कहा कि राजनीतिक दलों की अज्ञात स्रोतों से हुई कुल आय 887.55 करोड़ रुपए है, जो उनकी कुल आय का 76.15 प्रतिशत है। 887.55 करोड़ रुपए में से 93.26 फीसदी या 827.76 करोड़ रुपए चुनावी बॉन्ड के जरिए मिले। एडीआर के अनुसार 27 क्षेत्रीय दलों के अज्ञात स्रोतों से आय में कूपन की बिक्री से आमदनी की हिस्सेदारी 4.32 प्रतिशत (38.35 करोड़ रुपए) और स्वैच्छिक चंदे की हिस्सेदारी 2.40 प्रतिशत (21.29 करोड़ रुपए) रही।
 
शुरुआत में इस अध्ययन के लिए 54 क्षेत्रीय (मान्यताप्राप्त) राजनीतिक दलों पर विचार किया गया था। लेकिन उनमें से केवल 28 दलों ने ही अपनी वार्षिक लेखापरीक्षा और चंदा दोनों रिपोर्ट दाखिल की थी जबकि शेष दलों ने 2 में से केवल एक रिपोर्ट ही जमा की थी। रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में 27 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कुल आय 1,165.58 करोड़ रुपए रही वहीं ज्ञात दाताओं से राजनीतिक दलों की कुल आय 145.42 करोड़ रुपए है, जो उनकी कुल आय का 12.48 प्रतिशत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments