Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 74 पर्यटक, सेना ने लकड़ी और रस्सी से बनाया 'फुटपाथ', सुरक्षित निकाला

सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 74 पर्यटक, सेना ने लकड़ी और रस्सी से बनाया 'फुटपाथ', सुरक्षित निकाला
, गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (12:36 IST)
गंगटोक। सिक्किम की युमथांग घाटी में भूस्खलन की वजह से महिलाओं और बच्चों समेत 74 पर्यटकों फंस गए। सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने इन पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया। भूस्खलन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
युमथांग घाटी से 19 किलोमीटर दूर बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर सेना की ‘त्रिशक्ति कोर’ के जवानों ने पर्यटकों को बचाया।
 
भूस्खलन के कारण सैलानियों के 8 वाहन फंस गए, जिसके बाद लकड़ी के तख्तों और रस्सियों की मदद से एक फुटपाथ बनाया गया और पर्यटकों को बचाने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई गई। उन्हें सुरक्षित स्थान ले जाया गया और भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

हाल ही में भारतीय वायु सेना के वीर जवानों ने लद्दाख के निमालिंग कैंप के पास मारखा वैली से इजरायल के एक नागरिक को सुरक्षित निकाला था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स व निफ्टी फिसले