Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुजरात के सूरत में 6 मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत, 3-4 लोगों के फंसे होने का अंदेशा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (19:25 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम तीन से चार लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि इमारत ढहने के तुरंत बाद एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि रात में मलबे से एक व्यक्ति का शव निकाला गया। यह घटना दोपहर में करीब दो बजकर 45 मिनट पर हुई।
 
गहलोत ने बताया कि बचाव अभियान जारी है, क्योंकि स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबे के नीचे अभी भी तीन से चार लोग फंसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था।
 
आयुक्त ने कहा कि करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे, जिनमें से ज्यादातर इस इलाके के कारखानों में काम करने वाले लोग थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ, तो हमें फंसे हुए लोगों की चीखें सुनाई दीं। हमने मलबे से एक महिला को निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।
 
सूरत के जिलाधिकारी सौरभ पारधी भी पुलिस, अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा चलाए जा रहे बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments