Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

50% पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, राज्य को बजट सिर्फ 3%

दीपेन्द्र हुड्डा ने पूछा- हरियाणा से किस बात का बदला ले रही है सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (18:16 IST)
Deepender Singh Hooda in Lok Sabha:  हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्‍डा ने खेल बजट जारी करने को लेकर मोदी सरकार पर पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि 'खेलो इंडिया' के बजट में हरियाणा को सिर्फ 3 प्रतिशत (65 करोड़ रुपए) दिया गया है, जबकि गुजरात को 500 करोड़ से ज्यादा राशि मिली है।
 
हरियाणा से भेदभाव : हुड्‍डा ने कहा कि ओलंपिक में 21% खिलाड़ी हरियाणा के हैं। पिछले 4 ओलंपिक, एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए 40% से 50% मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। आम बजट की तरह केंद्र सरकार खेल बजट में भी हरियाणा को भूल गई। हरियाणा से भेदभाव करके किस बात का बदला ले रही सरकार?
<

'खेलो इंडिया' के बजट में हरियाणा को सिर्फ 3% (₹65 करोड़) दिया गया और गुजरात को ₹500 करोड़ से ज़्यादा मिले।

जबकि ओलंपिक में 21% खिलाड़ी हरियाणा के हैं। पिछले 4 ओलंपिक, एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए 40% से 50% मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते।

बजट की तरह केंद्र… pic.twitter.com/oN6AwKlbJc

— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) August 1, 2024 >
सोशल मीडिया पर मिली सराहना : हुड्‍डा ने जब यह मुद्दा उठाया तो उन्हें एक्स पर काफी सराहना मिली है। शिव सिंह सांगवान ने लिखा- हरियाणा के खिलाड़ियों का पक्ष रखने के लिए धन्यवाद। सुख संधू ने लिखा- यह वाकई चिंता की बात है। हरियाणा के खिलाड़ियों की यह उपलब्धियां ध्यान में रखते हुए बजट वृद्धि होनी चाहिए। खिलाड़ियों को उनका हक मिलना चाहिए। शानू तिवारी ने लिखा- आप हरियाणा के लिए हीरा हैं।  
 
धूम सिंह नगोली ने लिखा- मेरी सभी हरियाणा के लोगों से अनुरोध है कि भाई दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी की बात को ध्यान से सुनें। आप लोगों को समझ में आ जाएगा कि अनदेखी कितनी हो रही है आप लोगों की। सरकार हरियाणा को देश का हिस्सा ही नहीं मान रही। सरकार को करारा जवाब देना होगा, वोट की चोट से आने वाले विधानसभा चुनावों में। आकाश चालिया ने लिखा- सर, इन्हीं सब भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण हमारा देश आज तक खेलों में पिछड़ा हुआ है, जिस क्षेत्र के लोगों की जो जरूरत है, वो ही सरकार मुहैया नही करा रही।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments