Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Kuno National Park: कूनो से फिर बाहर निकला 5 साल चीता ओबन

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (20:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) से नर चीता ओबन एक बार फिर भटक गया है। अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले भी केएनपी से बाहर निकलने के कुछ दिन बाद उसे बेहोश करके वापस केएनपी लाया गया था।
 
एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पांच वर्षीय ओबन रविवार से केएनपी से बाहर है और पड़ोसी जिले शिवपुरी के वन मंडल में है। केएनपी का मुख्य क्षेत्र 748 वर्ग किलोमीटर है और इसके आसपास 487 वर्ग किलोमीटर का इलाका बफर जोन है।
 
उन्होंने कहा कि यह इंसानों के लिए खतरा नहीं है और न ही इंसान इसके लिए खतरा पैदा करते हैं, इसलिए इसे वापस लाने के लिए बेहोश करने की जरूरत नहीं है। इसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
 
केएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा ने बताया कि ओबन पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन उन्होंने इसकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।
 
नामीबिया से 17 सितंबर को लाए गए 8 चीतों में से एक ओबन दो अप्रैल को भी केएनपी से भटक गया था और 6 अप्रैल को शिवपुरी के बैराड़ से इसे पकड़ा गया था।
 
हम सीख रहे हैं : यह पूछे जाने पर कि क्या ओबन की इस हरकत से केएनपी में इन जानवरों के लिए लिए जगह की कमी का संकेत है, इस पर शर्मा ने कहा कि यह देखते हुए कि वे भारत में सात दशक से अधिक समय पहले विलुप्त हो गए थे, वास्तव में कोई भी नहीं जानता कि एक चीते को कितनी जगह की जरूरत है। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से उनको यहां लाए जाने के बाद में हम उनके बारे में सीख रहे हैं।
 
जंगल में एक पूर्ण जीवन जीने के लिए चीतों द्वारा आवश्यक स्थान पर कुछ विशेषज्ञों की टिप्पणियों को खारिज करते हुए, शर्मा ने कहा कि विशेषज्ञों ने दावा किया था कि चीता कैद में प्रजनन नहीं कर सकते हैं, लेकिन वे गलत साबित हुए क्योंकि सियाया ने केएनपी में मार्च में चार शावकों को जन्म दिया।
 
नामीबिया से 8 चीतों को 17 सितंबर को केएनपी लाया गया था, वहीं इस साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का दूसरा जत्था लाया गया। इनमें से एक की किडनी की समस्या के चलते मौत हो गई। देश के आखिरी चीते की मृत्यु वर्तमान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 1947 में हुई थी और इस प्रजाति को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। (भाषा)
 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

આગળનો લેખ
Show comments