Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली के एक मदरसे में 5 वर्षीय लड़के की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

दिल्ली के एक मदरसे में 5 वर्षीय लड़के की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 24 अगस्त 2024 (11:52 IST)
नई दिल्ली। उत्तरपूर्वी दिल्ली के दयालपुर में एक मदरसे में पढ़ रहे 5 वर्षीय लड़के की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़के की गर्दन, पेट और कमर पर फफोले थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 52 मिनट पर ब्रजपुरी मदरसे में लड़के की मौत के संबंध में सूचना मिली।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम 6.30 बजे लड़के की मां को बताया गया कि उसका बेटा बीमार है। वह उसे ब्रजपुरी में एक निजी अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला अपने बेटे के शव के साथ मदरसा लौटी और वहां काफी भीड़ जमा हो गई।

 
उन्होंने सड़क पर शव रख दिया और मदरसा प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर ले जाया गया। उसने मामले की उचित जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग वहां से हटे।
 
पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा पिछले 5 महीने से मदरसे में पढ़ रहा था। बच्चे का पिता उत्तरप्रदेश में रहता है और महीने में एक बार दिल्ली आता है। दंपति के 2 और बच्चे- 10 साल का लड़का और 8 साल की लड़की है, जो अपनी मां के साथ रहते हैं।

 
पुलिस ने एक बयान में बताया कि शव की प्रारंभिक जांच में गर्दन, पेट और कमर पर बड़ी संख्या में छाले दिखाई दिए हैं। पुलिस ने बताया कि हाजी दीन मोहम्मद मदरसा का प्राचार्य है, जहां करीब 250 लड़के पढ़ते हैं। इनमें से 150 दिल्ली के बाहर के मुख्यत: उत्तरप्रदेश से हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद और जानकारियां सामने आएंगी। मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

live : बदलापुर कांड के खिलाफ MVA का धरना, शरद पवार हुए शामिल