Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एडीआर की रिपोर्ट में दावा, मोदी कैबिनेट में 42 फीसदी दागी छवि के मंत्री

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (15:41 IST)
नई दिल्ली। इस बार मोदी कैबिनेट में 42 फीसदी मंत्री दागी छवि के हैं। एडीआर (चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले समूह) की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल के 78 मंत्रियों में से 42 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। इनमें से 4 पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले भी हैं। 15 नए कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्यमंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली। इसके बाद मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई।

ALSO READ: मोदी कैबिनेट में किसानों को लेकर बड़ा फैसला, कृषि के लिए 1 लाख करोड़ का पैकेज
 
एडीआर ने चुनावी हलफनामों का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी मंत्रियों के किए गए विश्लेषण में 42 प्रतिशत (33) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने का उल्लेख किया है। करीब 24 यानी 31 प्रतिशत मंत्रियों ने हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती आदि समेत गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
 
कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के निशिथ प्रमाणिक ने अपने खिलाफ हत्या से जुड़े एक मामले की घोषणा की है। वे गृह राज्यमंत्री बने हैं। वे 35 वर्ष के मंत्रिपरिषद के सबसे युवा चेहरे भी हैं। 4 मंत्रियों- जॉन बारला, प्रमाणिक, पंकज चौधरी और वी. मुरलीधरन ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों की घोषणा की है।

ALSO READ: मोदी कैबिनेट: दलित और पिछड़े मंत्री उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जिताने में कितनी मदद करेंगे?
 
इसके अलावा रिपोर्ट में जिन मंत्रियों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 70 (90 प्रतिशत) करोड़पति हैं। प्रति मंत्री औसत संपत्ति 16.24 करोड़ रुपए है। 4 मंत्रियों- ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नारायण तातु राणे और राजीव चंद्रशेखर ने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का उल्लेख किया है। 8 मंत्रियों ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपए से कम घोषित की है। इनमें प्रतिमा भौमिक, जॉन बारला, कैलाश चौधरी, बिश्वेश्वर टूडु, वी. मुरलीधरन, रामेश्वर तेली, शांतनु ठाकुर एवं निशिथ प्रमाणिक शामिल हैं। इनमें प्रतिमा भौमिक के पास सबसे कम 6 लाख की संपत्ति है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments