Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

4 राज्यों के मिले नए भाजपा अध्यक्ष, सुनिल जाखड़ को पंजाब भाजपा की कमान

4 राज्यों के मिले नए भाजपा अध्यक्ष, सुनिल जाखड़ को पंजाब भाजपा की कमान
, मंगलवार, 4 जुलाई 2023 (15:44 IST)
BJP News : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सुनिल जाखड़ को पंजाब की कमान सौंप दी। जी किशन रेड्‍डी को तेलंगाना, बाबूलाल मरांडी को झारखंड और डी पुरंदेश्वरी को आंध्रप्रदेश की कमान सौंपी गई है। भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
 
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को पार्टी की तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने साथ ही राज्य की सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति से भाजपा में आने वाले पूर्व मंत्री एटेला राजेंद्र को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पंजाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM शिवराज का तोहफा, मानदेय में बड़ा इजाफा