Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

j&K : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, अंसार गजवा-तुल-हिंद के टॉप कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (21:59 IST)
जम्‍मू। शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अंसार गजवा-तुल-हिंद के टॉप कमांडर इम्तियाज पीर समेत 3 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हुई है। मुठभेड़ में 3 जवानों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
सूत्रों का कहना है कि अंसार गजवा-तुल-हिंद का टॉप कमांडर भी इस मुठभेड़ में मारा गया है। अंसार गजवा तुल हिंद जैश-ए-मोहम्मद का ही एक अंग है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। 
वीरवार दोपहर बाद सुरक्षाबलों को शोपियां के जान मोहल्ला इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली।
ALSO READ: PM मोदी ने कहा- 11 से 14 अप्रैल तक मनाएं टीकोत्सव, अभी संपूर्ण लॉकडाउन की नहीं जरूरत
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया। घेरा मजबूत होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद घंटों मुठभेड़ चली। आखिरकार सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। टाप कमांडर के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
 
बुधवार को पुलिस और सीआरपीएफ के मोबाइल नाके पर आतंकी अंधाधुंध फायरिंग कर भाग निकले थे। कल भी घंटों सर्च आपरेशन चलाया गया था, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments