Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

CDS बिपिन रावत के निधन पर उत्‍तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक

CDS बिपिन रावत के निधन पर उत्‍तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक
, बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (22:31 IST)
देहरादून। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 3 दिन यानी 9, 10 और 11 दिसंबर का राजकीय शोक घोषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को अपने इस सपूत पर हमेशा गर्व रहेगा।
ALSO READ: नहीं रहे CDS जनरल बिपिन रावत, MI-17 V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 12 अन्य लोगों की भी मौत
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की याद में उत्तराखंड ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अतिरिक्त प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने मीडिया को यह जानकारी दी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CDS जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर कल लाया जाएगा दिल्ली, जानें 10 अहम बातें