Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

किसान आंदोलन से लेकर चक्रवाती तूफान बुरेवी तक, इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर

किसान आंदोलन से लेकर चक्रवाती तूफान बुरेवी तक, इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर
, बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (08:20 IST)
कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान आज 7वें दिन भी दिल्ली बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं... तमिलनाडु पर मंडरा रहा है चक्रवाती तूफान बुरेवी का खतरा... भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम वनडे आज... 2 दिसंबर की बड़ी खबरें...

08:57 AM, 2nd Dec
टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
webdunia
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में कप्तान विराट कोहली चार बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज टी नटराजन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल को भी मिला मौका। 3 मैचों की सीरीज पहले ही टीम इंडिया हार चुकी है।


08:26 AM, 2nd Dec
webdunia
कृषि कानून पर 3 केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही। किसान 7वें दिन भी दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। गुरुवार को एक बार फिर बैठक होगी। इस बीच हरियाणा की खाप पंचायतों से जुड़े किसान भी दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे आंदोलन और तेज होने की आशंका है.. पढ़िए विस्तार से...

08:23 AM, 2nd Dec
webdunia
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' का रूप लिया और 2 दिसंबर को इसके श्रीलंकाई तट को पार करने की संभावना है। श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है। पढ़िए विस्तार से...

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर क्या कह रहे हैं देश के अन्य राज्यों के किसान