Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Live Updates : दिल्ली पहुंचे कमलनाथ, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (15:43 IST)
17 february live updates : किसान आंदोलन का 5वां दिन, भाजपा का राष्‍ट्रीय अधिवेशन, अरविंद केजरीवाल का विश्वास मत समेत इन खबरों पर सभी की नजरें हैं... पल पल की जानकारी...


03:40 PM, 17th Feb
दिल्ली पहुंच गए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ, भाजपा में हो सकते हैं शामिल।
कमलनाथ के साथ कई कांग्रेस विधायकों के भी भाजपा में शामिल होने की खबरें।
भाजपा में जाने पर बोले कमलनाथ, जब ऐसी कोई बात होगी तो बताऊंगा।
 

01:18 PM, 17th Feb
दिल्ली में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ।

12:05 PM, 17th Feb
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गेट नंबर 2 पर बड़ा हादसा, पांडाल गिरने से 8 लोग घायल।

11:33 AM, 17th Feb
भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन शनिवार को पंजाब में भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं के आवासों के बाहर धरना देगी।
 
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ और वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों के आवासों के बाहर धरना देने के अलावा, यूनियन किसानों के "दिल्ली चलो" आह्वान को समर्थन देते हुए राज्य में टोल प्लाजा पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी।
 
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के "दिल्ली चलो" मार्च के पांचवें दिन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाल रहे किसान पंजाब और हरियाणा के दो सीमा बिंदुओं पर मौजूद हैं।

11:32 AM, 17th Feb
दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज कराई गई एक शिकायत के संबंध में उन्हें शनिवार को अदालत के समक्ष व्यक्तिगत पेशी से छूट की मंजूरी दे दी।

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments