Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट के 16 साल, जानिए कैसे 10 मिनट में दहल गया था सारा मुंबई शहर

Webdunia
सोमवार, 11 जुलाई 2022 (13:53 IST)
मुंबई। आज से ठीक 16 साल पहले, 11 जुलाई 2006 को मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। इस हमले को 7/11 के नाम से भी जाना जाता है, क्योकि इस दौरान 7 ब्लास्ट हुए थे, जिसने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को हिलाकर रख दिया था। 7/11 हमले में 187 लोगों ने अपनी जानें गवाई थी और करीब 700 लोग घायल हुए थे। जानते हैं विस्तार से, क्या हुआ था 11 जुलाई 2006 की शाम को..... 
 
क्या हुआ था 11 जुलाई 2006 को?
11 जुलाई की शाम 6:20 मिनट के बाद ये ब्लास्ट शुरू हुए थे। चर्चगेट से बोरीवली जाने  वाली ट्रेन में खार से सांता क्रूज के बीच पहला धमाका हुआ। इसके बाद 10 मिनट के भीतर बांद्रा, जोगेश्वरी जंक्शन, मीरा रोड, माटुंगा और बोरीवली स्टेशन के नजदीक 6 और धमाके हुए। ये पहली बार था, जब भारत में किसी ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट हुए। 
 
प्रेशर कूकरों को हुआ था इस्तेमाल:
आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) के अनुसार, एक आरोपी अपने साथ 15-20 किलो RDX लेकर आया था। इसके अलावा अमोनियम नाइट्रेट भी भारी मात्रा में बरामद किया गया। ब्लास्ट मे 5 लीटर के प्रेशर कूकरों का इस्तेमाल किया गया था, जिन्हे चर्चगेट में इनस्टॉल करने के पहले चेम्बूर में असेम्बल किया गया था। 
 
5 को फांसी की सजा और 7 को हुई थी उम्रकैद:
पुलिस ने अपनी चार्ज शीट में कुछ पाकिस्तानी नागरिकों समेत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों को नामित किया था।साथ ही साथ इस हमले में प्रतिबंधित ग्रुप स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) की भी मदद ली गई थी। 
पुलिस ने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामलों में 12 लोगों को दोषी ठहराया गया था, जिनमे से पांच आरोपियों को फांसी की सजा सौर बाकी 7 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments