Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कबाड़ में बदले जाएंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन

कबाड़ में बदले जाएंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन
, शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (19:25 IST)
नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार के 15 साल से अधिक पुराने सभी वाहनों को कबाड़ में बदला जाएगा और इससे संबंधित नीति राज्यों को भी भेजी गई है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत सरकार के सभी 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को कबाड़ में बदल दिया जाएगा।
 
मैंने भारत सरकार की इस नीति को सभी राज्यों को भी भेज दिया है। उन्हें भी राज्यों के स्तर पर इसे अपनाना चाहिए। गडकरी ने यहां वार्षिक कृषि प्रदर्शनी 'एग्रो-विजन' के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही।
 
गडकरी ने कहा कि पानीपत में इंडियन ऑयल के दो संयंत्र लगभग शुरू हो गए हैं, जिनमें से एक प्रतिदिन एक लाख लीटर एथनॉल का उत्पादन करेगा, जबकि दूसरा संयंत्र चावल के भूसे का उपयोग करके प्रतिदिन 150 टन बायो-बिटुमेन का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों से पराली जलाने की समस्या में कमी आएगी।
 
इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे। उन्होंने गडकरी के प्रयासों की तारीफ की। (एजेंसी)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गांधी की धरती पर लेडी डॉन के बेटे कांधल क्या बचा पाएंगे अपनी कुटियाना सीट?