Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Live updates : Haryana विधानसभा में नायब सिंह सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत

Webdunia
बुधवार, 13 मार्च 2024 (14:20 IST)
13 march news updates : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। पल पल की जानकारी...


02:27 PM, 13th Mar
हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल किया।
2 घंटे तक चली बहस के बाद सैनी सरकार ने सदन में हासिल किया विश्वास मत।
सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक साधारण पारिवार से आता हूं, मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है। मैं सिर्फ भाजपा का एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और आज मुझे इतना बड़ा अवसर दिया गया है। यह केवल भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है।

12:09 PM, 13th Mar
CM नायब सिंह सैनी के विश्वास प्रस्ताव पर हरियाणा विधानसभा में चर्चा जारी।
2 घंटे की बहस के बाद होगा मतदान। 
सदन में पहुंचे जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग, देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम, रामनिवास सूरजाखेड़ा, ईश्वर सिंह भी बाहर गए। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की सदन से बाहर निकले।

11:29 AM, 13th Mar
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में पेश किया विश्वास मत।
जननायक जनता पार्टी (JJP) ने व्हिप जारी कर अपने विधायकों से हरियाणा विधानसभा में सैनी सरकार द्वारा लाए जाने वाले विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने को कहा। व्हिप के बाद भी 4 विधायक विधानसभा पहुंचे।
 

10:57 AM, 13th Mar
मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हरियाणा विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है जबकि बहुमत के लिए उन्हें 46 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। फ्लोर टेस्ट के समय विधानसभा में रहेंगे अनिल विज।

10:54 AM, 13th Mar
बंद नहीं होगा डाबोलिन हवाई अड्डा
डाबोलिम स्थित गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जीआईए) के प्रबंधन ने इसके (हवाई अड्डे के) बंद होने की आशंकाओं को खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस हवाई अड्डे में व्यापक संभावनाएं और यहां से उड़ानों का परिचालन जारी रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments