Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अटलजी पर सौ रुपए का सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है इसमें खास...

Webdunia
रविवार, 23 दिसंबर 2018 (11:58 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को उनकी स्मृति में सौ रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगे।
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक संसद भवन के एनेक्सी में एक कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री महेश शर्मा की मौजूदगी में मोदी यह सिक्का जारी करेंगे। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम और त्रिज्या 2.2 सेंटीमीटर होगी। यह 50 पचास प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, पांच प्रतिशत निकेल और पांच प्रतिशत जस्ते का बना होगा। 
 
इस सिक्के के अग्रभाग पर बीच में अशोक स्तम्भ होगा जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। वृत्त पर बायीं ओर भारत और दाहिनी ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए का प्रतीक चिह्न और अंग्रेजी के अंक में 100 लिखा होगा। 
 
सिक्के के पीछे की तरफ वाजपेयी का चित्र होगा। ऊपर के वृत्त पर बायीं ओर देवनागरी में और दाहिनी ओर अंग्रेजी में अटल बिहारी वाजपेयी लिखा होगा। वृत्त के निचले हिस्से में अंग्रेजी के अंकों में 1924 और 2018 लिखा होगा। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था और इस वर्ष 16 अगस्त को उनका निधन हो गया था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments