Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन, कांग्रेस का ट्वीट-मीलों चल रहे हैं और मीलों चलेंगे

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन, कांग्रेस का ट्वीट-मीलों चल रहे हैं और मीलों चलेंगे
, शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (07:44 IST)
दौसा। कन्याकुमारी से कश्मीर जा रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि यहां चल रहे हर शख्स की अपनी एक कहानी है, अपनी एक पहचान है, अपना आत्मसम्मान है। हम उसी पहचान और सम्मान की रक्षा के लिए मीलों चल रहे हैं और मीलों चलेंगे।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि शुक्रवार को यात्रा सुबह के एक ही चरण में होगी और 6 से 11 बजे तक 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी शाम को 4 बजे जयपुर में संवाददाता सम्मेलन करेंगे जबकि साढ़े सात बजे वहां संगीत कार्यक्रम होगा।
 
इन 100 दिनों में राहुल गांधी की यात्रा केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान से होकर गुजरी है। इसमें उन्हें रघुराम राजन, पूजा भट्ट, प्रहलाद टिपानिया, मेधा पाटकर, योगेंद्र यादव, आदित्य ठाकरे समेत कई दिग्गजों का साथ मिला है।

किसान के घर रुके, मशीन से काटा चारा : राहुल ने गुरुवार शाम दौसा में यात्रा मार्ग के पास एक किसान के घर थोड़ी देर रुके और हाथ से चलने वाली मशीन चलाकर चारा काटा। उन्होंने यात्रा में शामिल खिलाड़ियों, किसानों और अन्य वर्गों के लोगों से भी बातचीत की।
 
यात्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया है, 'असली भारत, तो बस गांव में ही बसता है।' इसमें राहुल चारा काटने वाली (कुतर) मशीन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मशीन पर हाथ आजमाए।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गाम्बिया में बच्चों की मौत मामले में मेडेन फार्मा को क्लीन चिट, केंद्र सरकार ने कहा- सिरप में मिलावट नहीं