Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या कांग्रेस को संकट से उबार पाएंगी सोनिया गांधी, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
रविवार, 11 अगस्त 2019 (07:43 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति ने शनिवार देर रात पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया। सोनिया गांधी ने इसे स्वीकार कर लिया है। अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बिखरी बिखरी सी नजर आ रही कांग्रेस को फिर एकजुट करना है, जानिए 10 खास बातें... 
 
- सोनिया का जन्म 9 दिसंबर 1946 को वैनेतो (इटली) क्षेत्र में विसेन्जा से 20 किमी दूर स्थित एक छोटे से गांव लुसियाना में हुआ था।
- 1968 में राजीव गांधी के साथ विवाह होने के काफी समय बाद उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता स्वीकार की।
- राजीव गांधी की हत्या होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया से पूछे बिना उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी, परंतु सोनिया ने इसे स्वीकार नहीं किया और कभी भी राजनीति में नहीं आने की कसम खाई थी।
-  कांग्रेस को बचाने के लिए ही 1997 में पार्टी में आई थीं और 1998 में कांग्रेस की कमान संभाली थीं। 
- राजनीति में कदम रखने के बाद उनका विदेश में जन्म होने का मुद्दा उठाया गया। उनकी कमजोर हिन्दी को भी मुद्दा बनाया गया।
- सोनिया गांधी अक्टूबर 1999 में बेल्लारी (कर्नाटक) से और अमेठी (उत्तरप्रदेश) से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ीं और करीब 3 लाख वोटों की विशाल बढ़त से विजयी हुईं और 13वीं लोकसभा में वे विपक्ष की नेता चुनी गईं।
- सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 में सत्ता में वापसी करने में सफल रही थी।
- 2019 में कांग्रेस यूपी में केवल एक ही सीट (रायबरेली) बचाने में सफल रही। इस सीट पर सोनिया गांधी ने एक बार फिर कब्जा जमाया।
- कश्मीर में धारा 370 खत्म करने संबंधी मोदी सरकार के फैसले से कांग्रेस में 2 फाड़ हो गई है। सोनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के बिखराव को रोकना है। 
- कांग्रेस में युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं के बीच खाई लगातार बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब आदि राज्य जहां कांग्रेस की सरकारे हैं, वहां नेताओं में मनभेद स्पष्ट दिखाई देता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments