Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा के 'चुनावी चाणक्य’ क्यों कहे जाते हैं अमित शाह, जन्मदिन पर जानिए 10 खास बातें...

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (09:46 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का आज 56वां जन्मदिन है। जानिए उनसे जुड़ी 10 खास बातें...
 
- भाजपा अध्यक्ष के रूप में पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा का एकछत्र राज कराने वाले अमित शाह के पास अब देश के गृह मंत्रालय की कमान है। यह प्रधानमंत्री के बाद दूसरा सबसे पॉवरफुल पद माना जाता है।  
-पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में मोदी-शाह की जोड़ी ने कमाल कर दिया। दोनों की जुगलबंदी ने पहले ही वर्ष में कई बड़े फैसले किए।
-अमित शाह के ऐसे नेता है जो अपने राजनीतिक जीवन में कभी चुनाव नहीं हारे। 
 
-1989 में लोकसभा चुनाव हुए जिनमें अमित शाह को गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के जननेता लालकृष्ण आडवाणी के चुनाव प्रबंधन का उत्तरदायित्व सौंपा गया। अमित शाह, आडवाणीजी के लिए 2009 के लोकसभा चुनावों तक चुनावी रणनीति तैयार करते रहे।
-1990 के दशक में नरेंद्र मोदी ने आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या रथ यात्रा में बड़ी भूमिका निभाई थी।
-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जब 1996 में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा तो अमित उनके भी चुनावी प्रभारी बने।
-अमित शाह शतरंज के अच्छे खिलाड़ी हैं और 2006 में वे गुजरात स्टेट चैस एसोसिएशन के चेयरमैन बने। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अहमदाबाद के सरकारी स्कूलों में शतरंज को शामिल करवाया।
-उन्हें 2013 में भाजपा का महासचिव बनाया। 2014 में होने वाले बेहद महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 71 सीटें हासिल की। प्रदेश में भाजपा की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत ‌थी।
-भाजपा ने अमित शाह के समर्पण, परिश्रम और संगठनात्मक क्षमताओं को सम्मानित कर उन्हें 2014 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। शाह के चुनावी प्रबंधन की वजह से भाजपा कई राज्यों में चुनाव जीतने में सफल रहे। कई राज्यों में चुनाव मैदान में हार के बाद भी भाजपा की सरकार बनी। इसका श्रेय भी इस दिग्गज नेता को ही दिया गया। 
-साल 2014 में सोलहवीं लोकसभा चुनाव के समय भाजपा को शानदार जीत दिलाने के बाद अमित शाह का यह विजयी अभियान रुका नहीं और इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमतों से जीत दिलाने का करिश्मा कर दिखाया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

वैश्विक अर्थव्यवस्था की सॉफ्ट लैंडिंग की बढ़ रही है संभावना, क्या बोलीं वित्तमंत्री सीतारमण

मध्यप्रदेश में महंगाई भत्ता की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, DA के मामले में केंद्र से 7% पीछे

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

महाराष्‍ट्र में क्या खत्म होगी ठाकरे परिवार की दरार, मनसे नेता ने दिया बड़ा बयान

Weather Updates: दाना तूफान के प्रभाव से बंगाल और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश के आसार, IMD ने किया अलर्ट

આગળનો લેખ
Show comments