Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अंडमान निकोबार से परभणी में पेट्रोल 32 रुपए महंगा, इन 10 शहरों में सबसे ज्यादा दाम

Webdunia
शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (09:31 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रखे हैं। पिछले 19 दिनों में देश में पेट्रोल डीजल 10 रुपए महंगा हो चुका है। इस तरह परभणी और अंडमान में 1 लीटर पेट्रोल में 32.02 रुपए का अंतर है। जानिए 10 शहरों का हाल जहां सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।
 
महाराष्‍ट्र, राजस्थान, आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश में पेट्रोल डीजल के दाम अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। यहां लगभग सभी शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर चुकी है। दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत अब भी 105.41 रुपए पर बनी हुई है, जबकि मुंबई में यह 120.51 रुपए है।
 
देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्‍ट्र के परभणी में मिल रहा है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 123.47 पैसे प्रति लीटर का है ज‍बकि राज्य के नांदेड़ और सिंधुदूर्ग में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 122.78 और 122.04 रुपए है। गोंदिया में पेट्रोल के दाम 121.98 रुपए प्रति लीटर है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 122.85 रुपए प्रति लीटर है तो हनुमानगढ़ में 1 लीटर पेट्रोल के 122.24 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।
 
आंध्रप्रदेश के चित्तूर में पेट्रोल 122.07 रुपए प्रति लीटर है। श्रीकाकुलम में पेट्रोल की कीमत 121.90 रुपए और कृष्णा में पेट्रोल 121.81 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 120.87 रुपए प्रति लीटर है।
 
हालांकि सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान निकोबार में है। यहां पेट्रोल पर महज 4.93 रुपए लीटर वैट वसूला जा रहा है। यहां पर 1 लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 91.45 रुपए है जबकि यहां डीजल के दाम 85.83 रुपए प्रति लीटर है। परभणी में 1 लीटर डीजल की कीमत 106.04 रुपए लीटर है। इस तरह परभणी और अंडमान में 1 लीटर पेट्रोल में 32.02 रुपए का अंतर है। परभणी की तुलना में अंडमान में डीजल भी 20.21 रुपए सस्ता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments