Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारतीय सेना में 1.16 लाख पद रिक्त, रक्षा राज्यमंत्री ने लोकसभा में बताया

भारतीय सेना में 1.16 लाख पद रिक्त, रक्षा राज्यमंत्री ने लोकसभा में बताया
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (14:31 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सेना में 1.16 लाख से अधिक पद रिक्त हैं जिनमें 7,308 पद अधिकारियों के शामिल हैं। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते बताया कि भारतीय सेना में अधिकारियों के 7,308 पद तो सैन्य नर्सिंग सेवा अधिकारी के 471 पद रिक्त हैं।
 
उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारी एवं अन्य रैंक के 1,08,685 पद रिक्त हैं और नौसेना में अधिकारियों (चिकित्सा और दंत चिकित्सा को छोड़कर) के 1,446 पद रिक्त हैं तथा नौसैनिक के 12,151 पद खाली हैं। मंत्री ने बताया कि वायुसेना में अधिकारियों के 572 और वायुसैनिकों के 5,217 पद रिक्त हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ऋषि सुनक के सपनों पर फिर सकता है पानी, लिज ट्रस ने बनाई बढ़त, बन सकती हैं UK की पीएम : सर्वे