Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पूरी फिल्मी है ट्रंप-मेलानिया की Love Story, प्यार, ब्रेकअप और फिर शादी

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (19:17 IST)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिन के भारत दौरे पर आने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी आ रही हैं। यात्रा को लेकर अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानियां ट्रंप भी सुर्खियों में हैं। डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की रोमांस की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। पहले प्यार, फिर ब्रेकअप और फिर शादी। पेशे से मॉडल रह चुकीं मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। वे ट्रंप से 24 साल छोटी हैं।
 
ALSO READ: डोनाल्‍ड ट्रंप के पहले भारत आने वाले दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्‍ट्रपति
 
एक फैशन शो की पार्टी में जब ट्रंप की नजर 6 फुट लंबी, छरहरी मेलानिया पर पड़ी तो वे पहली ही नजर में दिल दे बैठे। मेलानिया पेरिस और मिलान के मशहूर फैशन जगत में मॉडल के तौर पर धूम मचा चुकी हैं। ज‍ब वे न्यूयॉर्क की एक पार्टी में शामिल थीं, तभी उनके सामने एक शख्स खड़ा था और वे थे डोनाल्ड ट्रंप।
 
मेलानिया का जन्म यूगोस्लाविया में हुआ है। उनकी मां भी फैशन बिजनेस में थीं। मेलानिया ने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। 17 साल की उम्र में फोटोग्राफर स्टेन जर्को ने उनकी खूबसूरती पहचानकर फोटोशूट का ऑफर दिया। 18 साल की उम्र में मेलानिया ने इटैलियन मैगजीन के साथ अनुबंध किया। ब्रिटिश जीक्यू मैगजीन के फ्रंट पोज के लिए उन्होंने ट्रंप के ही बोइंग 727 में न्यूड पोज दिया था।
पहली ही मुलाकात में ट्रंप ने मांगा था नंबर : पार्टी में 5 मिनट की बातचीत में ही ट्रंप ने मेलानिया से टेलीफोन नंबर भी मांग लिया। शुरुआत में मेलानिया थोड़ी हिचकिचाईं, लेकिन उन्होंने नंबर दे दिया। मेलानिया से मिलने से पहले ट्रंप 2 शादी कर चुके थे और दूसरी पत्नी मारला मेपल से उनका तलाक होने वाला था।
 
ALSO READ: जानिए अमेरिका के बाद भारत के किन शहरों में है ट्रंप का निवेश
 
पहले प्यार फिर ब्रेकअप : ट्रंप को नंबर देना वह पहला माध्यम था, जो दोनों को करीब लाया। बातचीत शुरू हुई। मुलाकातें बढ़ने लगीं। 1999 तक उनके संबंध अंतरंग हो चुके थे लेकिन अचानक दोनों में ब्रेकअप की खबर आई और दोनों अलग-अलग हो गए।
फिर आए करीब : साल 2000 में ट्रंप अपनी नई बनी रिफॉर्म पार्टी के प्रेसीडेंट उम्मीदवार बने। चुनाव में उनका बुरा प्रदर्शन रहा। इसके बाद उन्हें मेलानिया की याद आने लगी। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी प्रेमिका की तारीफ की। कुछ ही महीने बाद दोनों फिर साथ दिखने लगे। अबकी बार दोनों की डेटिंग 5 साल से कुछ ज्यादा चली।
 
फिर शादी के बंधन में बंधे : ट्रंप ने 1.5 मिलियन डॉलर की हीरे की बेशकीमती अंगूठी मेलानिया की अंगुलियों में पहनाते हुए शादी के लिए प्रपोज किया। 2005 में मेलानिया और ट्रंप की शादी हो गई। दोनों की शादी पाम बीच पर हुई। मेलानिया ने शादी में 1 लाख डॉलर की ड्रेस पहनी। हॉलीवुड की बड़ी हस्तियां इस शादी के मेहमान बने। शादी में बिल गेट्स और हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हुईं। 
तलाक हुआ तो ‍नहीं मिलेगा संपत्ति में हिस्सा : शादी से पहले मेलानिया को उस करार पर हस्ताक्षर करने पड़े जो ट्रंप की दोनों पत्नियों ने किए थे। इसमें अगर तलाक होता है तो वे ट्रंप की संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं लेंगी। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments