Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिमापुर में पीएम मोदी बोले- ATM नहीं, अष्ट लक्ष्मी हैं पूर्वोत्तर के 8 राज्य

दिमापुर में पीएम मोदी बोले- ATM नहीं, अष्ट लक्ष्मी हैं पूर्वोत्तर के 8 राज्य
, शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (11:22 IST)
दिमापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नागालैंड के दिमापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के 8 राज्यों को हम कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि 'अष्ट लक्ष्मी' मानते हैं। हमारा यह प्रयास है कि दिल कि दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो। बीते 9 वर्षों में मैं खुद दर्जनों बार यहां आया हूं। उन्होंने नागालैंड को पीस, प्रोग्रेस और प्रॉसपरिटी का मंत्र दिया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था। सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नागालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया। दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। 
 
प्रधामंत्री ने कहा कि अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता। देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके। पहले जहां नॉर्थ-ईस्ट में विभाजन की राजनीति चलती थी उसको हमने Divine में बदला है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Tripura Assembly Election : त्रिपुरा में गुरुवार को हुआ 88 प्रतिशत मतदान, मनु सीट पर सर्वाधिक 92.09 प्रतिशत