Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अब तो स्‍वीडन की सांसद ने भी काट लिए अपने बाल, भारत की महिलाएं हिजाब विरोध पर मौन क्‍यों?

नवीन रांगियाल
ईरान में बेहद खूबसूरत दृश्‍य नजर आ रहे हैं। महिलाएं अपनी आजादी के लिए सड़कों पर हैं, अपने लंबे बालों को अपने हाथों से काट रही हैं, और हिजाब को आग के हवाले कर रही हैं। दुनिया में महिला की आजादी का यह सबसे बेहतरीन दृश्‍य है। महिलाएं इसे वुमेन एंपावरमेंट यानी महिला सशक्‍तिकरण से भी जोड़ रही हैं।

लेकिन अब पूरी दुनिया से ईरानी महिलाओं को समर्थन हासिल हो रहा है। हाल ही में स्‍वीडन की सांसद अबीर अल-सहलानी ने भरी संसद में अपने बालों को अपने हाथ से काटकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। वे हिजाब के खिलाफ ईरानी महिलाओं के समर्थन में उतर आई हैं।

ईरान में हिजाब के खिलाफ यह आग तब भड़की जब सही तरीके से हिजाब नहीं पहनने के आरोप में 22 साल की महसा अमीनी को गिरफ्तार कर लिया गया था, उसके कुछ बाल हिजाब से बाहर झांक रहे थे। इस आरोप में उसे हिरासत में लिया था, लेकिन, पुलिस कस्‍टडी में उसकी मौत हो गई। अमीनी की मौत के बाद ईरानी महिलाओं ने विरोध में अपने बाल काटे और हिजाब जलाएं। ईरान में कोटीलार्ड, बिनोच जैसी शख्‍सियतों समेत कई महिलाओं ने बाल काटकर अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। अब यह विरोध व्‍यापक तौर पर फैल गया है।

विरोध की इस फेहरिस्‍त में अब स्वीडिश की सांसद अबीर अल-सहलानी भी शामिल हो गईं हैं। उन्‍होंने हाल ही में अपने बाल संसद में काटकर ईरानी महिलाओं का समर्थन किया है और तेहरान के खिलाफ यूरोपीय संघ की कार्रवाई की मांग की। सेंट्रिस्ट रिन्यू ग्रुप की अबीर अल-सहलानी ने कहा,

हम, यूरोपीय संघ के लोग और नागरिक, ईरान में महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ हो रही सभी हिंसा को बिना शर्त और तत्काल रोकने की मांग करते हैं, और जब तक ईरान आजाद नहीं होगा तब तक हमारा प्रदर्शन इन जालिमों के खिलाफ जारी रहेगा उन्‍होंने कहा, जब तक ईरान की महिलाएं आजाद नहीं होंगी, तब तक हम उनके साथ खड़े रहेंगे

ऐसे में अब जब ईरान की महिलाएं खुलकर हिजाब के खिलाफ उतर आई हैं तो संभवत: भारतीय महिलाओं में पशोपेश की स्‍थिति बन गई है। वे हिजाब को सही माने या गलत शायद यह बात उनकी समझ में नहीं आ रही है। ऐसे में जो महिलाएं हिजाब के समर्थन में हैं, उन्‍होंने इसे लेकर चुप्‍पी साध ली है।

बता दें कि भारत में अलग- अलग क्षेत्रों में महिलाएं अपनी उपस्‍थिति दर्ज करवा रही हैं। वे आजाद ख्‍याल मानी जाती हैं और अपनी पसंद से खाने-पीने और पसंद के कपड़े पहनने को अपने लिए फ्रीडम के तौर पर देखती हैं, वे महिलाओं के मुद्दों पर मुखर रही हैं। लेकिन ईरान में हिजाब के मामले में भारतीय महिलाओं की चुप्‍पी पर अब सवालउठ रहे हैं। जबकि दुनियाभर की महिलाएं ईरान की महिलाओं साथ और हिजाब के खिलाफ खड़ी नजर आ रही हैं। तो भारत की महिलाएं आखिर चुप क्‍यों हैं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

सभी देखें

नवीनतम

Diwali 2024 : दीपावली के लिए परफेक्ट मैनीक्योर टिप्स, घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार

Diwali 2024 Outfit Tips : दीपावली पर सूट को करें यूं स्टाइल, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

सिखों के 7वें गुरु, गुरु हर राय जी की पुण्यतिथि, जानें 5 खास बातें

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

આગળનો લેખ
Show comments