Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, जितनी चाबी भरी उतने ही चलते हैं राहुल

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, जितनी चाबी भरी उतने ही चलते हैं राहुल
, शनिवार, 3 नवंबर 2018 (18:51 IST)
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वे लकड़ी के चाबी वाले घोड़े की तरह हैं और जितनी चाबी भरी, उतना ही चलते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी में संस्कारों की कमी है। राहुल गांधी को नजदीकी लोग जो सिखाते हैं, वे वही करते हैं।
 
राज्यसभा सांसद राकेश सिंह के प्राइवेट मेंबर बिल के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर राकेश सिन्हा साहसी काम कर रहे हैं, मैं इसका समर्थन करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। पार्टी जहां से बोलेगी, वहां से चुनाव लडूंगा। भारतीय जनता पार्टी में 'ताई-भाई' की कोई लड़ाई नहीं है। पूरी पार्टी एकसाथ मिलकर लड़ेगी चुनाव।
 
webdunia
भाजपा महासचिव ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि उन्होंने हमेशा भटकी हुई कांग्रेस को सही रास्ता दिखाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत तीन मरे