Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कांग्रेस का वचन पत्र तैयार, अगले हफ्ते हो सकता है जारी

कांग्रेस का वचन पत्र तैयार, अगले हफ्ते हो सकता है जारी

विशेष प्रतिनिधि

, शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (19:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वचन पत्र (घोषणा पत्र) बनकर तैयार हो गया है। पार्टी अगले हफ्ते आलाकमान की मंजूरी के बाद अपना वचन पत्र लोगों के सामने रख सकती है। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी चुनाव के लिए करीब 50 पेजों का वचन पत्र जारी करेगी।
 
 
पार्टी अपने इस वचन पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गवर्नेंस पर खासा फोकस रखने जा रही है, इसके साथ ही पार्टी अपने वचन पत्र में गरीबों, महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों से कुछ खास वादे करेगी, वहीं इस बार कांग्रेस के वचन पत्र में हिन्दुत्व के एजेंडे की भी झलक देखने को मिलेगी।
 
कांग्रेस के वचन पत्र का एजेंडा-
 
1. सरकार बनने के 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करना।
2. किसानों का बिजली बिल हॉफ करना।
3. मंदसौर गोलीकांड के दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करना।
4. किसानों को फसल का नकद भुगतान।
5. किसानों को बोवनी से पहले लोन देना।
6. बेरोजगारों युवाओं को रोजगार देना।
7. हर गांव की 10 महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार।
8. महिला सुरक्षा पर फोकस।
9. स्थानीय स्तर पर उद्योगों की स्थापना।
10. भर्ती परीक्षा में 10 साल में शामिल युवाओं की फीस वापस।
 
वचन पत्र में हिन्दुत्व की झलक!
 
राम वन गमन पथ का निर्माण करना, नर्मदा परिक्रमा पथ को विकसित करना, नदियों की सफाई, धार्मिक नगरों को पवित्र घोषित कर लगातार आयोजन करना आदि।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जावरा बनेगा 'बड़ा अखाड़ा', सिंधिया संभाल सकते हैं मैदान