Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पीएम मोदी के साथ क्यों मंच साक्षा नहीं करेंगे जोरमथंगा?

Webdunia
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 (07:34 IST)
Mizoram news in hindi : मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां आएंगे तो वह उनके साथ मंच साझा नहीं करेंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी 30 अक्टूबर को राज्य के पश्चिमी हिस्से में स्थित ममित शहर का दौरा कर सकते हैं और यहां भाजपा उम्मीदवारों के लिए उनके प्रचार करने की संभावना है।
 
जोरमथांगा ने बीबीसी समाचार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मिजोरम में सभी लोग ईसाई हैं। जब मणिपुर के लोगों (मेइती समुदाय) ने वहां सैकड़ों गिरजाघर जलाए, तो वे (मिजोरम के लोग) इस तरह के विचार के पूरी तरह से खिलाफ थे। इसलिए, इस समय भाजपा के साथ सहानुभूति रखना मेरी पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि प्रधानमंत्री अकेले आएं और खुद मंच संभालें तथा मैं अलग से प्रचार करूं। राज्य में सात नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है।
 
जोरमथांगा की मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) का हिस्सा है और केंद्र में NDA की सहयोगी है। लेकिन मिजोरम में एमएनएफ भाजपा के साथ नहीं है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएनएफ राजग और एनईडीए में इसलिए शामिल हुआ कि यह कांग्रेस के पूरी तरह से खिलाफ है, और यह इसके नेतृत्व वाले किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहता। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments