Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बच्चा स्कूल के लिए सुबह उठने में करता है आलस, इन टिप्स को करें फॉलो

Webdunia
how to wake your child up in the morning
क्या आपका बच्चा भी सुबह स्कूल जाने के लिए जल्दी नहीं उठता है? ऐसा अक्सर कई पेरेंट्स के साथ होता है कि उनका बच्चा सुबह स्कूल के लिए जल्दी नहीं उठ पाता है या उठने पर चिड चिड़ाने लग जाता है। हर भारतीय घर के पेरेंट्स की सुबह लगभग सामान होती है जिसमें बच्चे सुबह उठने में आनाकानी करते हैं। बच्चों को सुबह स्कूल के लिए उठाना बहुत मुश्किल है। साथ ही ज्यादा लंबे समय तक सोने से बच्चों को देर तक उठने की आदत लग जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में....
 
1. स्पोर्ट्स या खेलने के लिए प्रोत्साहित करें: अगर आपका बच्चा सिर्फ स्कूल से घर और घर से स्कूल जाता है तो आपको अपने बच्चे के लिए कोई स्पोर्ट क्लास लगवानी चाहिए। स्पोर्ट्स की मदद से आपके बच्चे की फिजिकल और मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी जिससे सही समय पर नींद आएगी। साथ ही स्पोर्ट की मदद से बच्चा अनुशासन सीखता है जिससे उसे जल्दी उठने के महत्व के बारे में पता चलता है। 
 
2. दोपहर में न सोने दें: कई बार बच्चे स्कूल से आकार काफी थक जाते हैं जिससे वो दोपहर में सो जाते हैं। स्कूल से आने के बाद बच्चों के लिए रेस्ट ज़रूरी है। पर आप बच्चे को ज्यादा समय तक दोपहर में सोने न दें। स्कूल से आने के बाद 30 मिनट या 1 घंटे की नींद बहुत है। इससे ज्यादा सोने पर आपके बच्चे को रात में नींद नहीं आएगी जिससे वो सुबह उठने में आलस करेगा। 

 
3. रात में न दें मोबाइल: अधिकतर बच्चे रात में मोबाइल चलाते हैं या उन्हें मोबाइल चलाने की लत हो जाती है। सोने से पहले मोबाइल इस्तेमाल करने से नींद प्रभावित होती है। मोबाइल में ब्लू लाइट होती है जिसके कारण आपको सही समय पर नींद नहीं आती है। रात में सोने से 30 मिनट पहले तक बच्चे को मोबाइल या टीवी से दूर रखें। 
 
4. हल्का भोजन करवाएं: कई बार रात के खाने में हम बहुत हैवी मील ले लेते हैं। हैवी मील के कारण सुबह उठने में परेशानी आती है। साथ ही सुबह आलस भी ज्यादा आता है। आप अपने बच्चे को रात में हल्का और पौष्टिक खाना ही दें। रात में स्नैक या जंग फूड बच्चे को बिल्कुल न खाने दें। कई बार बच्चे रात को मैगी खाने की ज़िद करते हैं। रात में ऐसा भोजन करने से आपके बच्चे को सुबह जल्दी उठने में परेशानी होगी। 
 
5. 8 घंटे की नींद: बच्चे के लिए 8-10 घंटे की नींद बहुत ज़रूरी होती है। अपने बच्चे को सही समय पर सुलाएं। साथ ही कोशिश करें कि आपका बच्चा कम से कम 8 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद बच्चों की ग्रोथ के लिए बहुत ज़रूरी होती है। कम नींद के कारण बच्चे की तबियत भी खराब हो सकती है। साथ ही उसकी परफॉरमेंस भी प्रभावित हो सकती है। बच्चे को जल्दी सुलाएं और जल्दी सोने की आदत डालें। 
ALSO READ: कहीं आपका बच्चा स्कूल में कोई परेशानी का सामना तो नहीं कर रहा? इन 5 संकेतों से जानें

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

लाओस, जहां सनातन हिन्दू धर्म मुख्‍य धर्म था, आज भी होती है शिवभक्ति

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

આગળનો લેખ
Show comments