Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ये 5 आदतें, बच्चों का भविष्य बनाती हैं बेहतर

ये 5 आदतें, बच्चों का भविष्य बनाती हैं बेहतर
बच्चे का भविष्य उनके आज पर निर्भर करता है। उनकी वर्तमान आदतें, संस्कार, बौद्ध‍िक क्षमता और तौर-तरीके ही उनके कल का निर्माण करते हैं। इसलिए जब भी बात हो बच्चों के उज्जवल भविष्य की, तो परखें कि यह 5 बातें उनमें हैं या नहीं। और अगर नहीं हैं, तो उनमें यह आदतें जरूर डालें - 
1 संवेदनाएं - यूं तो बच्चे बेहद संवेदनशील होते हैं, लेकिन यह संवेदनाएं उनमें बनी रहें इसके लिए आपको उन्हें संवेदनाओं को मैनेज करना सिखाना होगा। उनमें दूसरों की मदद करना, तकलीफ को समझना, खुशियों को समेटना  और बांटना जरूर सिखाएं, ताकि वे एक बेहतर इंसान बन सकें। 
2 प्रार्थना - प्रार्थना का अर्थ है, खुद से या खुद के लिए ईश्वर से बात करना।  बच्चों को खुद से एवं ईश्वर से बात करना सिखाएं। उन्हें यह सिखाएं कि जीवन में अपने सवालों के जवाब उन्हें खुद ही ढूंढने होंगे, जिसके लिए मानसिक तौर पर तैयार एवं शांत रहना आवश्यक है। यह क्षमता प्रार्थना से आती है।
webdunia


3 साफ-सफाई - शरीर की सफाई एवं अपने आसपास की सफाई के बारे में बच्चों को जागरूक बनाना बेहद आवश्यक है। उन्हें खाने से पहले व बाद में हाथ धोना, ब्रश करना, सही तरीके से नहाने आदि का महत्व बताएं। यह न केवल उन्हें स्वस्थ्य बनाए रखने में सहायक होगा बल्कि सकारात्मकता से भी जोड़े रखेगा।
 
4 व्यवस्था - कपड़े हों या घर का सामान, हर चीज को सही स्थान पर रखना  और व्यवस्थ‍ित बनाए रखने की आदत उन्हें जीवन में हमेशा आगे बढ़ने में मद करेगी। इसे लिए बचपन से ही ट्रेनिंग देना जरूरी है।
 
5 समय - समय का पाबंद होना सफल लोगों की निशानी है। जीवन में हमेशा सफल होने के लिए समय का पाबंद हेना जरूरी है। उन्हें समय की कद्र करना सिखाएं और लेट लतीफी की आदत से दूर रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारतीय अमेरिकियों के बच्चों ने पुरस्कार जीते