Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें दान, पुण्य की होगी प्राप्ति, चमक जाएगी किस्मत

मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें दान, पुण्य की होगी प्राप्ति, चमक जाएगी किस्मत
मकर संक्रांति पर सूर्य का प्रवेश मकर राशि में होता है और इसका हर राशि पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए बहुत जरूरी है यह जानना कि आपके द्वारा किया जाने वाला कौन-सा दान फलदायी साबित होगा। आइए जानें 12 राशियों के दान। 
 
मेष- राशि के लोगों को गुड़, चिक्की, तिल का दान देना चाहिए।
 
वृषभ- राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े और सफेद तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।
 
मिथुन- राशि के लोग मूंग दाल, चावल और कंबल का दान करें।
 
कर्क- राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।
 
सिंह- राशि के लोगों को तांबा और सोने के मोती दान करने चाहिए।
 
कन्या- राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।
 
तुला- राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल का देना चाहिए।
 
वृश्चिक- राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा और काला तिल दान करना चाहिए।
 
धनु- राशि के जातकों को वस्त्र, चावल, तिल और गुड़ का दान करना चाहिए।
 
मकर- राशि के लोगों को गुड़, चावल और तिल दान करना चाहिए।
 
कुंभ-  कुंभ राशि के जातक काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान करें।
 
मीन- राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल दान देने चाहिए।
webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सूर्य मकर संक्रांति : सूर्य के राशि बदलते ही बदल जाएगी जिंदगी, जानिए अपनी राशि का हाल