Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने कराई थी शाहरुख और सलमान की दोस्ती, सुनील दत्त से भी था खास रिश्ता

baba siddique with salman

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (08:02 IST)
baba siddiqi murder case : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें आज सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। पुलिस को इस मामले में लॉरेंस बिस्नोई गैंग के हाथ होने का शक हैं।
 
निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई इस घटना के तुरंत बाद 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद महाराष्‍ट्र के राजनीतिक जगत में शोक छा गया। विपक्ष ने चौंका देने वाली इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े गए।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने उन्हें जानकारी दी है कि 2 कथित शूटर को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने टेलीविजन चैनलों को बताया कि उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया।
 
उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा प्रमुख अजित पवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक शोक संदेश में, इस हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि मैं यह जानकर स्तब्ध हूं कि इस घटना में उनकी मौत हो गई। मैंने एक अच्छा दोस्त और सहयोगी खो दिया है।
 
कौन थे बाबा सिद्दीकी : बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था। वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन का अध्यक्ष पद भी संभाल चुके हैं। बाबा ने इसी साल कांग्रेस छोड़कर अजित पवार की राकांपा में शामिल हुए थे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी भी राजनीति में सक्रिय हैं। 
 
webdunia
मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी को कई बॉलीवुड सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के बीच दोस्ती कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे सुनील दत्त के भी बेहद करीब थे। सुनील ने ही उन्हें पहली बार कांग्रेस से टिकट दिलाया था। सुनील दत्त की मौत की खबर सुनकर वे संजय दत्त से भी पहले अस्पताल पहुंच गए थे।
 
बाबा सिद्दीकी अपनी भव्य इफ्तार पार्टियों के लिए काफी प्रसिद्ध थे। इनकी इफ्तार पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे शामिल होते थे।
Edited by : Nrapendra Gupta
photo courtesy : baba siddique twitter account 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

उद्धव ठाकरे का RSS से सवाल, क्या उसे हाईब्रिड भाजपा स्वीकार्य है?