Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रैली को संबोधित कर रही थीं पंकजा मुंडे, बेहोश होकर गिरी

रैली को संबोधित कर रही थीं पंकजा मुंडे, बेहोश होकर गिरी
, शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (21:04 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शनिवार को बीड जिले के परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गई। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और जहां उनकी स्थिति बेहतर हुई है।
 
भाजपा नेता पंकजा मुंडे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा क्षेत्र से अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे को चुनौती दे रही हैं।
 
प्रचार अभियान के अंतिम दिन शहर में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते हुए वह बोलते समय बेहोश होकर गिर गईं। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही उनकी बहन एवं बीड के सांसद प्रीतम मुंडे उनकी मदद को भागे।
 
भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि मुंडे के व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मौत से लड़ रही 6 साल की पाकिस्तानी लड़की के मददगार बने गौतम गंभीर