Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

संजय निरुपम के बागी बोल, लगता है कांग्रेस छोड़ने का समय दूर नहीं...

संजय निरुपम के बागी बोल, लगता है कांग्रेस छोड़ने का समय दूर नहीं...
, गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (18:02 IST)
मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम लगता है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बेला में पार्टी को झटका दे सकता है। संजय ने ट्‍वीट कर खुले तौर पर नाराजगी जाहिर की है। 
 
संजय ने ट्‍वीट कर महाराष्ट्र कांग्रेस के टिकट बंटवारे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक टिकट के लिए सिफारिश की थी, वह भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लगता पार्टी छोड़ने का समय दूर नहीं है। 
webdunia

उन्होंने कहा कि लगता है कि कांग्रेस पार्टी को मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं है। निरुपम ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व से पहले ही कह चुका हूं कि ऐसी स्थिति में मैं चुनाव प्रचार से पूरी तरह अलग रहूंगा। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि अभी कांग्रेस छोड़ने का वक्त नहीं आया है।

हालांकि ट्‍विटर लोगों ने निरूपम के इस कमेंट पर जमकर चटखारे लिए। प्राची खोत नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि अच्छे खासे शिवसेना मैं थे, सत्ता का लालच इंसान से क्या-क्या करवाता है। अब बीजेपी का गुणगान करो, देखो लेते हैं क्या? कुछ लोगों ने संजय निरुपम से यह आग्रह भी किया वे कांग्रेस नहीं छोड़ें।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत ने द. अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकंजा कसा, Ashwin का चला जादू