Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा-शिवसेना के बाद अब कांग्रेस-एनसीपी में सीट बंटवारे को लेकर कलह

Webdunia
रविवार, 22 सितम्बर 2019 (19:00 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना के बाद अब कांग्रेस-एनसीपी में सीट बंटवारे को लेकर कलह के स्वर सुनाई दे रहे हैं। कांग्रेस-एनसीपी ने भले ही 125-125 विधानसभा सीटों पर ताल ठोंकने की सहमति दे दी हो, लेकिन शरद पवार की मांग है कि राज्य के सभी 36 जिलों में प्रतिनिधित्व मिले। इस मांग से दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर एक नया पेंच फंस गया है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में फिर भाजपा-शिवसेना सरकार, कांग्रेस की हालत और बुरी
उधर कांग्रेस का कहना है कि इस बारे में फैसला किया जाएगा कि दोनों दलों और छोटे-छोटे सहयोगी दलों को कहां-कहां की सीटें दी जाएंगी। दोनों दोनों दलों के नेता सीटें तय करने के लिए अनवरत बैठक कर रहे हैं। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा तथा मतगणना परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा।
 
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार राकांपा (एनसीपी) हर जिले में कम से कम 1 या 2 सीटें मांग रही है और यह पार्टी के लिए व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि राज्य के कुछ इलाकों में उसका कोई खास असर नहीं है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए दोनों दलों में वार्ता जारी है। राकांपा विदर्भ में की अनेक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि उसका वहां कोई आधार नहीं है और वह मुंबई की 36 में से 12 सीटों की मांग कर रही है, जबकि वह 2009 के गठबंधन में 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।
ALSO READ: महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन की सबसे बड़ी गांठ ?
गठबंधन की राह काफी मुश्किल : दोनों दलों के सामने 38 सीटों के साथ छोटे दलों को अपने साथ बनाए रखने की चुनौती भी है। इन दोनों ही दलों के अनेक नेताओं के भाजपा-शिवसेना में जाने के बाद से स्थिति काफी विकट हो गई है।
 
उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तैयारी में कांग्रेस : जल्द ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने की कोशिश में है। इसमें वर्तमान व पूर्व विधायकों के नाम हो सकते हैं जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण, प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता नितिन राउत, यशोमती ठाकुर विश्वजीत कदम, नाना पटोले और कई अन्य वरिष्ठ नेता चुनाव मैदान में ताल ठोंक सकते हैं। पार्टी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट से भी किसी बड़े चेहरे को उतारने की कोशिश में है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments