Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धृतराष्ट्र मान लेते विदुर की यह बात तो महाभारत का युद्ध नहीं होता

अनिरुद्ध जोशी
महाभारत युद्ध के पहले भीष्म, धृतराष्ट्र और दुर्योधन को कई लोगों ने युद्ध को टालने के लिए कई तरह की सलाह दी। धृतराष्ट्र के सौतेले भाई और सलाहकार विदुर ने तो इस युद्ध को रोकने का बहुत प्रयास किया। उन्होंने भीष्म, धृतराष्ट्र और दुर्योधन को पांडवों से समझौता करने की सलाह दी थी। इस सलाह में उन्होंने एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात कही थी। जानिए... 
 
 
।।न स्याद् वनमृते व्याघ्रान् व्याघ्रा न स्युर्ऋते वनम्।।
।।वनं हि रक्षते व्याघ्रैर्व्याघ्रान् रक्षति काननम् ।।46।।-(महाभारत, उद्योगपर्व के अंतर्गत प्रजागरपर्व)
 
 
अर्थात बाघों के विना वन का अस्तित्व संभव नहीं और न ही विना वन के बाघ रह सकते हैं। वन की रक्षा तो बाघ करते हैं और बदले में वन उनकी रक्षा करते हैं।
 
 
महात्मा विदुर एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हैं महाराज को यह समझाने के लिए कि उनको क्यों अपने पुत्रों और पांडवों के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना चाहिए। वे कहते हैं-
 
 
।।धार्तराष्ट्रा वनं राजन् व्याघ्रा पाण्डुसुता मताः।।
।।मा छिन्दि सव्याघ्रं मा व्याघ्रान् नीनशन् बनात्।।45।। (महाभारत, उद्योगपर्व के अंतर्गत प्रजागरपर्व)
 
 
अर्थात् आपके पुत्र (धार्तराष्ट्र) वन के समान हैं और पाण्डुपुत्र उनके सह-अस्तित्व में रह रहे बाघ हैं। बाघों समेत इन वनों को समाप्त मत करिए अथवा उन बाघों का अलग से विनाश मत करिए। वनों तथा बाघों की भांति दोनों पक्ष एक दूसरे की रक्षा करें इसी में सभी का हित है।

 
गौरतलब है कि यह बात आज के संदर्भ में भी सही है। यह सत्य है कि यदि वन नहीं रहेंगे तो बाघ नहीं रहेंगे और यदि बाघ नहीं रहेंगे तो वन के अस्तित्व का भी कोई मतलब नहीं। देर-सबेर वन भी सभी प्राणियों से खाली हो जाएंगे। क्योंकि बाघ के अस्तित्व से ही सभी प्राणियों का अस्तित्व है। एक भी प्राणी के पारिस्थितिकी तंत्र से बाहर होने से सभी प्राणियों का अस्तित्व खतरे में हो जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

આગળનો લેખ
Show comments