Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा किसानों के लिए सड़क पर

वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा किसानों के लिए सड़क पर
, शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (17:55 IST)
नरसिंहपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा शुक्रवार को किसानों की मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में सड़कों पर उतर आए। सिन्हा ने किसानों के साथ रैली निकालकर कलेक्टर भवन का घेराव किया और कलेक्टर अभय वर्मा को किसानों की समस्याओं से जुड़ा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।


किसानों ने कलेक्टर वर्मा से कहा कि 15 दिन में उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किए गए प्रदर्शन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा भी मौजूद थे।

ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) ने जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया है, उन्हें रोजगार प्रदान किया जाए और किसानों को गन्ना का भुगतान रिकवरी के आधार पर दिया जाए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोना चमका, चांदी भी 120 रुपए ऊपर