Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महिला मंत्री नहीं पढ़ पाईं मुख्यमंत्री का संदेश, अब कलेक्टर पढ़ेंगे

Webdunia
शनिवार, 26 जनवरी 2019 (15:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी शनिवार को ग्वालियर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी नहीं कर पाईं और उनका यह दायित्व कलेक्टर ने निभाया।
 
गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्वालियर संभाग मुख्यालय पर आयोजित गरिमामय समारोह में उस समय अप्रिय स्थिति बन गई, जब महिला मंत्री इमरती देवी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन प्रारंभ किया। वे अटक-अटक कर एक पंक्ति भी नहीं पढ़ पाई। आखिरकार डायस के पास खड़े कलेक्टर के संकेत पर मंत्री ने कहा कि अब कलेक्टर पढ़ेंगे। इतना कहते ही कलेक्टर ने संदेश का वाचन शुरू किया और वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
 
मंत्री इमरती देवी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर 25 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद उन्हें महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग का दायित्व भी सौंपा गया। वे ग्वालियर जिले के डबरा से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गयी हैं। उन्होंने हाईस्कूल तक शिक्षा हासिल की है।
 
इस संपूर्ण घटनाक्रम का वीडियो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है 'ग्वालियर में रिपब्लिक डे परेड में मंत्री श्रीमती इमरती देवी का भाषण प्रभावी और जोशीला रहा। अवश्य सुनिए।'
 
इसी तरह सागर संभाग मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान के समय तत्काल सलामी की मुद्रा में नहीं आ पाए। वे राष्ट्र गान के समय सीधे खड़े हुए थे, तभी कलेक्टर ने उन्हें सलामी की मुद्रा में आने का इशारा किया। इसके बाद मंत्री सलामी की मुद्रा में आए और अपना दाया हाथ माथे पर ले जाकर सलामी दी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर   

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments