Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिग्विजय बोले, 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए हम वोट मांगने नहीं निकले, मोदी की बातों में अहंकार टपकता है

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (22:19 IST)
बुरहानपुर (एमपी)। 'भारत जोड़ो यात्रा' को चुनावी गणित से दूर बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होने वाली 3,570 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के जरिए पार्टी वोट मांगने नहीं निकली है।सिंह ने यह भी कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस कथित बात से उनका अहंकार नहीं टपकता कि 'मौजूदा गुजरात उन्होंने ही गढ़ा है'?
 
सिंह, इस यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। यात्रा के मध्यप्रदेश में दाखिल होने के बाद बुरहानपुर में इसके विश्राम के दौरान उन्होंने कहा कि हम इस यात्रा के जरिए वोट मांगने नहीं निकले हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो चुनाव से नहीं जोड़ी जा सकतीं।
 
सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के उस बयान की तीखे शब्दों में निंदा की जिसमें उन्होंने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक के बारे में कहा था कि उनका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखाई नहीं देना चाहिए।
 
उन्होंने सरमा का नाम लिए बगैर कहा कि यह वही व्यक्ति है, जो कांग्रेस में रहने के दौरान पार्टी के नेताओं के पैर पकड़ता था। सिंह ने एक सवाल पर कहा कि यह गलतफहमी है कि भारत जोड़ो यात्रा के कारण कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों पर ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी गुजरात इकाई पूरी शिद्दत से विधानसभा चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और मैं खुद वहां चुनाव प्रचार कर चुका हूं। सिंह ने यह भी कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस कथित बात से उनका अहंकार नहीं टपकता कि 'मौजूदा गुजरात उन्होंने ही गढ़ा है'?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments