Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोलारस और मुंगावली में मतदान...

Webdunia
शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (09:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शुरू हो गया।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन दोनों स्थानों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कोलारस में 311 मतदान केंद्रों पर एक लाख 13 हजार से अधिक महिलाओं समेत कुल दो लाख 44 हजार 456 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। कोलारस में 22 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा।
 
इसके अलावा मुंगावली में 264 मतदान केंद्रों पर अठासी हजार से अधिक महिलाओं समेत कुल एक लाख 91 हजार नौ मतदाता 13 प्रत्याशियों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। दोनों स्थानों पर वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है।
 
दोनों क्षेत्रों के सभी 575 मतदान केन्द्रों के लिए 3 हजार से अधिक मतदान कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कोलारस में केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की 10 कम्पनी निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा का मोर्चा संभाल रही हैं। मुंगावली में केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की आठ कम्पनी तैनात की गई हैं।
 
कोलारस में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के बीच है। वहीं मुंगावली में भाजपा ने बाईसाहब यादव और कांग्रेस ने ब्रजेंद्र सिंह यादव पर दांव खेला है। पिछले विधानसभा चुनाव में कोलारस से कांग्रेस के रामसिंह यादव और मुंगावली से पार्टी के ही महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने जीत हासिल की थी। दोनों के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं।
 
इन दोनों सीटों पर वापसी के लिए जहां एक ओर कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है, वहीं भाजपा भी आगामी विधानसभा चुनाव के पहले इन सीटों पर कब्जे को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाए हुए है। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। ग्वालियर के तत्कालीन सिंधिया राजघराने के प्रभाव में मानी जाने वाली इन दोनों सीटों पर प्रचार की कमान कांग्रेस की तरफ से शुरू से ही सिंधिया और भाजपा की ओर से स्वयं मुख्यमंत्री चौहान ने संभाली हुई थी।
 
सिंधिया के मुकाबले के लिए भाजपा ने उनकी बुआ और प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भी चुनाव प्रचार में उतारा था। खासतौर पर कोलारस में सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी के लिए जमकर प्रचार किया।
 
कोलारस विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म होने के बाद गुरूवार रात में खतौरा कस्बे में भिंड के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के समर्थकों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने भाजपा विधायक के विरुद्ध दो प्रकरण दर्ज किए हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के पुत्र और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। एक अन्य प्रकरण पुलिस ने अज्ञात लोगों पर बलवा करने के संबंध में दर्ज किया है। इन दोनों ही उपचुनाव के नतीजे 28 फरवरी को आएंगे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments