Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

डॉक्टर के जज्बे को सलाम:350 किमी बाइक‌ चलाकर भोपाल पहुंचाया‌ बर्ड फ्लू का सैंपल

विकास सिंह
सोमवार, 11 जनवरी 2021 (08:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश ‌में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ‌अब तक‌ प्रदेश के 18 जिलों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिलों में पक्षियों की मौत पर सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे है। इस बीच निवाड़ी जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी आरपी तिवारी ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए हौंसले और ड्यूटी ‌की एक‌ ऐसी मिसाल पेश की है कि मुख्यमंत्री ‌शिवराज सिंह चौहान ने भी उनकी तारीफ की है।
 
बीते शुक्रवार को निवाड़ी जिले के सोरका गाँव में दो दर्जन से ज्यादा चिड़ियां मरी पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। चिड़ियों की मौत की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर सेम्पल एकत्र किए। कार्यवाही पूरी होने के बाद सैंपल जाँच के लिय भोपाल भेजने की जिम्मेदारी पृथ्वीपुर के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी आरपी तिवारी को दी गई।

सैंपल ‌लेकर‌ भोपाल आने के लिए तिवारी ने पहले बस का टिकिट बुक कराया परंतु जब तक वे बस स्टैंड पहुँचे बस निकल चुकी थी। उन्होंने इसके बाद झाँसी से रेल टिकिट रिजर्वेशन का प्रयास किया लेकिन टिकिट नहीं मिला। इसके‌ बाद अपनी ड्यूटी पूरा करने के लिए आरपी तिवारी बाइक‌‌ से‌ सैंपल लेकर भोपाल के‌ लिए चल‌ दिए। 350 किमी‌ लंबे सफर और कड़ाके की ठंड और बारिश के कारण पिता-पुत्र को रास्ते कई स्थानों पर रूकना भी पड़ा। ‌करीब दस‌ घंटे के सफर के बाद‌ आरपी तिवारी बेटे के साथ भोपाल स्थित राष्ट्रीय ‌उच्च सुरक्षा ‌रोग‌ अनुसंधान ‌लैब पहुंचे और जांच के लिए‌ सैंपल जमा करा दिए। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज ने की तारीफ- वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरपी तिवारी के हौंसले और ड्यूटी के प्रति उनके समर्पण की तारीफ की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा की आरपी तिवारी के जज्बे को प्रणाम करता हूं। आपने कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति का उद्भभुत उदाहरण समाज के सामने रखा है। मध्यप्रदेश को आप जैसे अधिकारी और कर्मचारी ही गढ़ते है। वहीं पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि बिना किसी सुविधा का इंतजार किए जिस तरह तिवारी ने बर्ड फ्लू महामारी के नियंत्रण के लिये अविलम्ब भोपाल लैब को सेम्पल पहुँचाए हैं, यह प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी अनुकरणीय मिसाल बन गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

આગળનો લેખ
Show comments