Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UPSC RESULT 2020: भोपाल की जागृति ने महिला वर्ग में देश में किया टॉप, ऑल इंडिया दूसरी रैंक

विकास सिंह
शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (21:54 IST)
भोपाल। संघ लोकसेवा आयोग ने UPSC-2020 परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का एलान कर दिया है।  भोपाल की जागृति अवस्थी ने UPSC-2020 की परीक्षा में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं जागृति ने महिला वर्ग में देश में टॉप किया है। जागृति ने राजधानी के MANIT (मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। जागृति अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है।
 
मैनिट से बीटेक करने के बाद जागृति ने भोपाल के भेल (BHEL) में नौकरी भी की लेकिन IAS बनने के लिए नौकरी छोड़ दी। भेल की नौकरी छोड़ने के बाद जागृति ने IAS की परीक्षा पर फोकस किया। अपने दूसरे प्रयास में देश में महिला वर्ग में टॉप और ओवरऑल सेंकड रैंक हासिल करने वाली जागृति कहती है कि सिविल सेवा क्लीयर करने के लिए उन्होंने 10 घंटे की पढ़ाई पर फोकस किया। 
जागृति कहती हैं कि उन्होंने कभी-कभी 16-16 घंटे की पढ़ाई को एग्जाम पास करने का मंत्र नहीं माना। शुरुआती दौर में कोचिंग लेने वाली जागृति ने कोरोना काल के दौरान सिर्फ घर पर रहकर पढ़ाई पर फोकस किया और ऑनलाइन क्लासेज के जरिए अपने बेस को मजबूत किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जागृति को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जागृति को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments