Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उमा भारती का विवादित बयान- ब्यूरोक्रेसी की औकात ही क्या, चप्पल उठाती है हमारी

उमा भारती का विवादित बयान- ब्यूरोक्रेसी की औकात ही क्या, चप्पल उठाती है हमारी
, सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (16:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारतीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उमा भारती यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि ब्यूरोक्रेसी नेताओ को घुमाती हैं ये फालतू बात है ब्यूरोक्रेसी की औकात क्या है। 
 
ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती चप्पल उठती है हमारी। उमा भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को उमा भारती ने मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग करते हुए ऐलान किया था कि वे 15 जनवरी के बाद शराबबंदी को लेकर अभियान छेड़ेगी।  
 
उमा भारती ने कहा कि शराबबंदी के अभियान से पहले वह गंगाजी को गंगासागर छोड़कर आएंगी और उसके बाद शराबबंदी की मुहिम में जुट जाएगी। उमा भारती ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और वीडी शर्मा के नेतृत्व में शराबबंदी होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पाकिस्तान में हिन्दू परिवार के मस्जिद से पानी लेने पर बनाया गया बंधक