Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उज्जैन के महाकाल मंदिर में अब रोज सुबह मिलेगा चाय-नाश्ता

Webdunia
मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (12:38 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में भस्मारती के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के रूप में चाय-नाश्ता कराया जाएगा। नाश्ते में श्रद्धालुओं को चाय के साथ पोहा और खिचड़ी दी जाएगी। महाकाल मंदिर समिति नाश्ते के लिए बाकायदा टोकन बांटेगी।
 
मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह 4.00 से 6.00 बजे तक भस्मारती होती है, इसमें शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। इनमें कई श्रद्धालु तो एक दिन पहले ही देर रात मंदिर पहुंच जाते हैं। मंदिर समिति ने भस्मारती में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
 
यह व्यवस्था गुरुवार, 28 अप्रैल से शुरू की जाएगी। हर दिन सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को निशुल्क चाय-नाश्ता वितरित किया जाएगा। इस दौरान सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग मेन्यू रहेगा। पोहा, खिचड़ी, चाय आदि का श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा। यह व्यवस्था दानदाता के सहयोग से चलेगी।
 
उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा अलग-अलग प्रकल्प के साथ ही नि:शुल्क अन्न क्षेत्र का संचालन भी किया जाता है। अन्न क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के प्रसाद स्वरूप भोजन प्रसादी दी जाती है।
 
नई व्यवस्था के अनुसार इनके लिए सुबह 6 बजे चाय बनकर तैयार रहेगी। इसके लिए 50 लीटर दूध लगेगा। साथ ही नाश्ते के लिए रोजाना 40 किलो पोहा लगेगा। नाश्ता बनाने के लिए रात 2 बजे से एक नई शिफ्ट में कर्मचारी आएंगे। अब तक अन्न क्षेत्र में सिर्फ दो शिफ्ट में 40 कर्मचारी खाना बनाने आते थे, लेकिन गुरुवार से यहां तीन शिफ्ट में रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और 2 से रात 9 बजे तक काम होगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments