Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महिला ने की पति और जेठ की हत्या, हाथ में पिस्‍टल लेकर पहुंची थाने

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (09:49 IST)
बड़नगर। उज्जैन के बड़नगर में एक महिला ने पिस्टल से पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जेठ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
 
पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या के बाद इंगोरिया निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता ने पिस्टल सहित आत्मसमर्पण भी कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने उसके पति राधेश्याम कुमारिया और जेठ धीरज पर गोलियां चला दी। 
 
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पति राधेश्याम मृत पड़ा था व जेठ धीरज घायल था। पुलिस तत्काल धीरज को अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया।
 
पुलिस ने बताया कि सविता का पति व जेठ से जमीन विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। सविता ने पिस्टल से पहले जेठ को 3 गोलियां मारी। इसके बाद उसने घर के अंदर सोए पति राधश्याम को भी गोली मार दी, जिससे वह वहीं मर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments