Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 6 की मौत

घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 6 की मौत

कीर्ति राजेश चौरसिया

, बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (14:26 IST)
जबलपुर। जबलपुर से मंडला के बीच बरेला में अलसुबह एक बेकाबू ट्रक घर में घुस गया। जिससे मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है, उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच रहे हैं।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक मंडला से जबलपुर की ओर चला आ रहा था। तभी वह बरेला के पास खड़ी बस से टकरा गया और बेकाबू होकर एक घर में जा घुसा है। जहां सो रहे एक ही परिवार के 9 से 10 लोग उसकी चपेट में आ गए। सूत्रों के अनुसार सभी की मौत मौके पर ही हो गई है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। 
 
वहीं कुछ और लोग घर के भीतर दबे होने की बात भी कही जा रही है। एक्सीडेंट की खबर जैसे ही गांव में फैली लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए हैं। लोगों ने शवों को निकालने का प्रयास किया है। वहीं पुलिस व प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है, जिसके बाद उन्होंने जाम लगा दिया है। गुस्साए ग्रामीणों को देखते हुए तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल भेज दिया गया है।
 
webdunia
एएसपी ग्रामीण संजय साहू के अनुसार ट्रक घुसने की सूचना है, ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया है, जिसके बाद कंट्रोल रूम से पुलिस बल भेज दिया गया है। राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कानून व्यवस्था भी बनी रहे इसके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।
 
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भेजी गई हैं। प्राथमिक उपचार के लिए बरेला अस्पताल व गंभीर मरीजों को जबलपुर के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हादसे को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी परिवर्तित की जा रही है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरेला में हुई दुर्घटना को दुखद बताया है और मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। चौहान ने कलेक्टर महेशचन्द्र चौधरी से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर चौधरी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोंगों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक - एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
 
चौहान ने दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को भी मुख्यमंत्री सहायता कोष से 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की हैं। चौहान ने कहा है कि घायलों के इलाज का सारा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मेघना नायडू के अंडरवेअर तक चुरा ले गए चोर