Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

MP : मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों के तबादले

MP : मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों के तबादले
, रविवार, 6 नवंबर 2022 (23:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 3  दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इन अधिकारियों में अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
 
रविवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 3 साल से एक स्थान पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों को नवीन पदस्थापना दी गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग की उपसचिव सपना एम लोवंशी अब इंदौर की अपर कलेक्टर होंगी। नीमच के संयुक्त कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह को भी इंदौर पदस्थ किया है।

राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव अजीजा सरशार जफर को अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया है। कृषि मंत्री कमल पटेल के विशेष सहायक दयाकिशन शर्मा को संयुक्त कलेक्टर मुरैना बनाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दिल्ली में फिर से खुलेंगे स्कूल और 'वर्क फ्रॉम होम' होगा खत्म? गोपाल राय ने बुलाई बैठक