Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 मार्च 2024 (10:13 IST)
Suresh Pachouri joins bjp : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज भाजपा में शामिल हो गए।
 
सुरेश पचौरी के साथ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र राजूखेडी, इंदौर से कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, देपालपुर से पूर्व विधायक विशाल पटेल और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा आज भाजपा में शामिल हो गए।
 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
 
सुरेश पचौरी के भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सुरेश पचौरी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राजनीति के संत हैं। ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस में स्थान नहीं है, इसलिए उनको लगा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाकर कुछ काम करने की जरूरत  है इसलिए आज वह भाजपा में शामिल हुए।
 
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए और नए राजनीतिक दल बने, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन का लाभ उठाया। अब राहुल गांधी महात्मा गांधी के सुझाव के अनुसार कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही चैन की सांस लेंगे। कांग्रेस के सारे अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं,कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।
 
भाजपा में शामिल होने वाले सुरेश पचौरी की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। वह मनमोहन सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री होने के साथ 2008 से 2011 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे है। 

सुरेश पचौरी के साथ भाजपा में शामिल होने वाले इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला कांग्रेस के दिग्गज नेता है।
हालांकि पिछला चुनाव वह हार गए थे। ऐसे में जब भाजपा ने अभी इंदौर सीट से अपना लोकसभा उम्मीदवार नहीं घोषित किया है तब संजय शुक्ला के भाजपा में आने से इंदौर के सियासी समीकरण बदल सकते हैं।
 
वहीं गजेंद्र सिंह राजूखेडी धार से तीन बार सांसद रह चुके है। ऐसे में अब चुनाव की तारीखों के एलान होने से ठीक पहले गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा में शामिल होने से धार सीट पर भाजपा उम्मीदवार को लेकर सियासी अटकलें लगी है।
 
भाजपा में शामिल होने वाले नेता : सुरेश पचौरी, विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले व सुभाष यादव ब्लॉक अध्यक्ष  भाजपा में शामिल हुए।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments