Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सीधी में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला

सीधी में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला
, सोमवार, 11 जनवरी 2021 (11:22 IST)
सीधी। देश में महिलाओं पर अत्याचार और दरिंदगी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अमलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ 3 युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया।
खबरों के अनुसार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव के ही हैं। महिला की बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने दुराचार के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया था। इससे पीड़िता को रक्तस्राव होने लगा था। पीड़िता को गंभीर अवस्था में पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और फिर नाजुक हालत देख रीवा रेफर कर दिया गया।
 
खबरों के अनुसार आरोपियों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी जबर्दस्ती उसके झोपड़ी में घुस गए। खबरों के अनुसार 4 साल पहले पति की मौत के बाद महिला अपने 2 बच्चों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Air India की महिला पायलट की टीम ने रचा इतिहास, सबसे लंबे हवाई मार्ग पर भरी उड़ान